सोमवार, 15 अप्रैल 2024

Mahi the Great


माही की दरियादिली की गवाही यह तस्वीर दे रही है। महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 गेंद पर हैट्रिक छक्के की मदद से 20* रन बनाकर पवेलियन जा रहे थे। धोनी दौड़कर सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तभी एक छोटी सी बच्ची ने उन्हें आवाज दी। माही रुक गए। उनके हाथ में वही गेंद थी, जिसपर धोनी ने अभी तुरंत छक्कों की बौछार की थी। माही ने गेंद उस छोटी सी बच्ची के हवाले कर दी। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इस कृत्य से फिर एक बार क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। यह तोहफा उस बच्ची को जीवन भर याद रहेगा। महेंद्र सिंह धोनी के इस खूबसूरत जेस्चर पर अपनी प्रतिक्रिया दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें