गुरुवार, 18 अप्रैल 2024

 हार्दिक पंड्या को लेकर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि धोनी तो ऋतुराज गायकवाड़ का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रोहित शर्मा से कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है। हार्दिक पांड्या टीम के लिए अकेली लड़ाई लड़ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को एक बार फिर ट्रोल का शिकार होना पड़ा और फैंस ने मैच के बीच में ही उन्हें खूब चिढ़ाया। MI को चेन्नई सुपर किंग्स ने उसी के घर पर 20 रन से हरा दिया। MI की टीम को इस मैच का फेवरेट बताया जा रहा था, लेकिन टीम 207 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। CSK के गेंदबाजों ने मिडिल ओवर में कमाल का खेल दिखाया और मुंबई के बल्लेबाजों पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया। रोहित शर्मा ने अकेले दम पर पूरी कोशिश की, लेकिन शतक के बावजूद वो टीम को जीत नहीं दिला सके। 


हार्दिक पंड्या जब मैदान पर टॉस के लिए गए उस दौरान भी फैंस ने उन्हें चिढ़ाया। इसके बाद पंड्या के लिए ये समय और बुरा हो गया, जब धोनी ने उन्हें एक ही ओवर के भीतर लगातार तीन छक्के लगाए। मुंबई की टीम हार के बाद अब पाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर आ गई है। लेकिन इन सबके बीच अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। क्रिकबज पर एडम गिलक्रिस्ट ने मुंबई की फ्रेंचाइजी और रोहित शर्मा को लेकर अहम बात कही है। उन्होंने ये भी बताया कि फैंस ने अब तक हार्दिक को कप्तान के रूप में क्यों नहीं अपनाया है। गिलक्रिस्ट ने कहा कि ट्रेड इस लीग का हिस्सा है, लेकिन इसने हार्दिक के लिए सबकुछ खराब कर दिया। फैंस भी इससे खूब नाराज हैं। 


एडम गिलक्रिस्ट ने आगे कहा कि, हाई प्रोफाइल टीमें खुद की सफलता की दोषी होती हैं। टीमों में कुछ ऐसे भी ट्रेड होते हैं, जो कहीं से भी आ जाते हैं और फैंस को लगता है कि हमने तो ऐसा सोचा ही नहीं था। फैंस के लिए ये एक धक्के जैसा होता है। फैंस को इस दौरान लगता है कि वो तो इस बड़ी पिक्चर का हिस्सा थे, लेकिन जब सच सामने आता है तब उन्हें बड़ा झटका लगता है। जिस तरह से हार्दिक पंड्या का ट्रेड हुआ है और रोहित को कप्तानी से हटाया गया है। ऐसे में कोई भी इसी तरह सोचेगा। गिलक्रिस्ट ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को लेकर चिंता जाहिर की। गिलक्रिस्ट ने इस दौरान पंड्या के उस बयान पर भी बड़ी बात कही, जिसमें कप्तान ने धोनी का नाम लिया। दरअसल मैच के बाद पंड्या ने कहा कि चेन्नई की टीम में विकेट के पीछे एक ऐसा शख्स है, जो टीम को सबकुछ बताता है। वो ये भी बताता है कि क्या चीजें काम कर सकती हैं। 


ऐसे में गिलक्रिस्ट ने पंड्या की इन बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पंड्या यहां धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ का उदाहरण दे रहे थे। वह यहां ये बता रहे थे कि गायकवाड़ को धोनी और पूरी टीम का समर्थन हासिल है, लेकिन मुंबई की तरफ से उन्हें फिलहाल कोई सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में मुंबई के डगआउट में सबकुछ ठीक नहीं है। गिलक्रिस्ट ने ये भी कहा कि पंड्या को अकेला महूसस हो रहा है। उन्हें ऐसा लग रहा है कि वो अकेले लड़ रहे हैं। जिस तरह का समर्थन चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड को महेंद्र सिंह धोनी के से मिल रहा है, उस तरह का समर्थन हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की तरफ से नहीं मिल रह

मेंशन कर बताएं, क्या आपको भी लगता है कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए अकेले ही लड़ रहे हैं और उन्हें रोहित शर्मा से कोई समर्थन नहीं मिल रहा है?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें