शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025

नेहा कक्कड़ निशाने पर, 'कैंडी शॉप' गाने में अश्लील डांस! नेटिजन्स बोले- देश की संस्कृति की धज्जियां उड़ा रही

 

नेहा कक्कड़ निशाने पर, 'कैंडी शॉप' गाने में अश्लील डांस! नेटिजन्स बोले- देश की संस्कृति की धज्जियां उड़ा रही

नेहा कक्कड़ एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन गलत वजह से। अपने नए गाने 'कैंडी शॉप' को लेकर वो विवादों में घिर गई हैं। इस गाने में एक डांस स्टेप को नेटिजन्स ने अश्लील बताया है। नेहा पर देश की संस्कृति को खराब करने का आरोप लगाया है। आपने देखा गाना?

neha kakkar lollipop song
नेहा कक्कड़ 'कैंडी शॉप' गाने के कारण निशाने पर
बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ का नया गाना 'लॉलीपॉप... कैंडी शॉप' रिलीज हो गया है और विवादों में भी आ गया है। इस गाने में नेहा के एक डांस स्टेप को अश्लील बताया जा रहा है। यूजर्स उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। लोग उनपर देश की संस्कृति को खराब करने का इल्जाम भी लगा रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर निशाने पर हैं।

नेहा कक्कड़ का ये गाना एक दिन पहले ही यूट्यूब पर आया है। इसे उन्होंने अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ बनाया है। वो भी म्यूजिक वीडियो में हैं। गाने के सिंगर नेहा और टोनी हैं। म्यूजिक और लिरिक्स टोनी का है। गाने को प्रोड्यूस भी उन्होंने ही किया है।

यहां देखिए नेहा कक्कड़ का 'कैंडी शॉप' गाना



अश्लील डांस स्टेप के लिए निशाने पर नेहा

इस गाने में एक डांस स्टेप है, जिसे देखकर लोगों ने आपत्ति जताई है। इसके लिए नेहा और टोनी दोनों ही निशाने पर आ गए हैं। कुछ लोग ये भी बोल रहे हैं कि वो कोरियन की नकल कर रही हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि नेहा को इस तरह की हरकत करने पर शर्म आनी चाहिए। यहां देखिए लोगों ने क्या-क्या कहा है।

'देश की संस्कृति किस दिशा में लेकर जा रही'

एक ट्विटर यूजर ने कहा, 'ये नेहा धक्कड़ क्या करना चाहती है। भारतीय संस्कृति को किस दिशा में लेकर जा रही है। अब देश के युवा इससे क्या ही सीखेंगे।'

घटिया और बेशर्म होते जा रहे हैं उनके गाने

एक और X यूजर लिखते हैं, 'उनके गाने और वीडियो दिन-ब-दिन घटिया, बेशर्म, अजीब और शैतानी होते जा रहे हैं...।'

ये बकवास है

एक ने लिखा, '#NehaKakkar ये क्या बकवास कर रही है? क्या उसने और भी छोटी दिखने के लिए कोई सर्जरी करवाई है? और वो नकली कोरियन बनने की कोशिश क्यों कर रही है..? वो बीच में आ गई है, गाने में न तो इंडियन फील है और न ही कोरियन। शादीशुदा औरतों को ऐसी बकवास करना बंद कर देना चाहिए।'

गाने में की है ऐसी हरकत...

कभी - कभी इंसान खुद ऐसा कुछ कर देता है की उसको ट्रोल होना पड़े। अब नेहा कक्कड़ को ही देख लो। ऐसी हरकत की है गाने में अब लोग ट्रोल ना करें तो क्या करें!

बुधवार, 24 दिसंबर 2025

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ‘ज्ञान प्रणाली एवं आधुनिक समाज’ पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न…

 

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ‘ज्ञान प्रणाली एवं आधुनिक समाज’ पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न…

   0
DSC_2109

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में “Indian Knowledge Systems in a Plural World: Dialogues Between Tradition, Science, and Society” विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन हुआ। यह सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के समागम को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया, जिसमें विश्व के पाँच देशों और भारत के बारह राज्यों से 200 से अधिक विषय विशेषज्ञों एवं शोधार्थियों ने सहभागिता की।

ज़्यादा जानें
शिक्षा
education
शैक्षणिक

सम्मेलन में जापान से प्रो. हिरोयुकी सतो, ब्रूनेई से प्रो. नेहालुद्दीन अहमद, अमेरिका से प्रो. ग्रासिएक्स म्बुज़ुन्कोंगिरा और ऑस्ट्रेलिया से प्रो. गैरी लिलियन थल जैसे अंतरराष्ट्रीय विद्वानों ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने भारतीय ज्ञान प्रणाली को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में विज्ञान, संस्कृति और समाज से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

ज़्यादा जानें
education
शैक्षणिक
शिक्षा

विश्वविद्यालय के कार्यकारी निदेशक प्रो. शुभाशीष भट्टाचार्य ने आयोजकों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा भारतीय ज्ञान परंपरा की वैज्ञानिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

ज़्यादा जानें
education
शिक्षा
शैक्षणिक

                                                                                       सम्मेलन के अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. सौरभ चतुर्वेदी ने विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “भारतीय ज्ञान प्रणाली” आज के वैश्विक परिदृश्य में अत्यंत सार्थक है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा पर अधिक गहन अध्ययन और अनुसंधान की आवश्यकता को रेखांकित किया, जिससे यह समकालीन विज्ञान और समाज के बीच सेतु का कार्य कर सके।

ज़्यादा जानें
शैक्षणिक
education
शिक्षा

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कमल कुमार प्रधान ने सम्मेलन की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के शोधपरक योगदान को रेखांकित किया।

ज़्यादा जानें
शैक्षणिक
education
शिक्षा

सम्मेलन के उद्घाटन तथा समापन सत्रों सहित चार तकनीकी सत्रों में प्रो. एस.के. पाण्डेय, प्रो. भगवंत सिंह, प्रो. राजीव चौधरी, प्रो. मृत्युंजय राठौर और बबन सिंह जैसे विशिष्ट अतिथियों ने अपने विद्वत्तापूर्ण विचारों से सम्मेलन को समृद्ध किया।

ज़्यादा जानें
शैक्षणिक
शिक्षा
education

 

इस आयोजन के प्रमुख संयोजक प्रो. कप्तान सिंह, सह संयोजक प्रो. मनीष कुमार पाण्डेय और आयोजन सचिव प्रो. अभिषेक श्रीवास्तव रहे। संयुक्त सचिव डॉ. केवलराम चक्रधारी, डॉ. राधिका चंद्राकर, डॉ. अंजली यादव और डॉ. ईश्वर यदु सहित पूरी आयोजन समिति के अथक प्रयासों से यह सम्मेलन अपने अकादमिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में पूर्णतः सफल रहा।

ज़्यादा जानें
शिक्षा
education
शैक्षणिक

 

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी विशाल गर्ग ने इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन पर आयोजन समिति को बधाई दी। इस सम्मेलन में कला संकाय, शिक्षा संकाय एवं संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन एक ऐतिहासिक शैक्षणिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ।