बुधवार, 24 दिसंबर 2025

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ‘ज्ञान प्रणाली एवं आधुनिक समाज’ पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न…

 

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ‘ज्ञान प्रणाली एवं आधुनिक समाज’ पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न…

   0
DSC_2109

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में “Indian Knowledge Systems in a Plural World: Dialogues Between Tradition, Science, and Society” विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन हुआ। यह सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के समागम को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया, जिसमें विश्व के पाँच देशों और भारत के बारह राज्यों से 200 से अधिक विषय विशेषज्ञों एवं शोधार्थियों ने सहभागिता की।

ज़्यादा जानें
शिक्षा
education
शैक्षणिक

सम्मेलन में जापान से प्रो. हिरोयुकी सतो, ब्रूनेई से प्रो. नेहालुद्दीन अहमद, अमेरिका से प्रो. ग्रासिएक्स म्बुज़ुन्कोंगिरा और ऑस्ट्रेलिया से प्रो. गैरी लिलियन थल जैसे अंतरराष्ट्रीय विद्वानों ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने भारतीय ज्ञान प्रणाली को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में विज्ञान, संस्कृति और समाज से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

ज़्यादा जानें
education
शैक्षणिक
शिक्षा

विश्वविद्यालय के कार्यकारी निदेशक प्रो. शुभाशीष भट्टाचार्य ने आयोजकों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा भारतीय ज्ञान परंपरा की वैज्ञानिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

ज़्यादा जानें
education
शिक्षा
शैक्षणिक

                                                                                       सम्मेलन के अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. सौरभ चतुर्वेदी ने विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “भारतीय ज्ञान प्रणाली” आज के वैश्विक परिदृश्य में अत्यंत सार्थक है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा पर अधिक गहन अध्ययन और अनुसंधान की आवश्यकता को रेखांकित किया, जिससे यह समकालीन विज्ञान और समाज के बीच सेतु का कार्य कर सके।

ज़्यादा जानें
शैक्षणिक
education
शिक्षा

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कमल कुमार प्रधान ने सम्मेलन की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के शोधपरक योगदान को रेखांकित किया।

ज़्यादा जानें
शैक्षणिक
education
शिक्षा

सम्मेलन के उद्घाटन तथा समापन सत्रों सहित चार तकनीकी सत्रों में प्रो. एस.के. पाण्डेय, प्रो. भगवंत सिंह, प्रो. राजीव चौधरी, प्रो. मृत्युंजय राठौर और बबन सिंह जैसे विशिष्ट अतिथियों ने अपने विद्वत्तापूर्ण विचारों से सम्मेलन को समृद्ध किया।

ज़्यादा जानें
शैक्षणिक
शिक्षा
education

 

इस आयोजन के प्रमुख संयोजक प्रो. कप्तान सिंह, सह संयोजक प्रो. मनीष कुमार पाण्डेय और आयोजन सचिव प्रो. अभिषेक श्रीवास्तव रहे। संयुक्त सचिव डॉ. केवलराम चक्रधारी, डॉ. राधिका चंद्राकर, डॉ. अंजली यादव और डॉ. ईश्वर यदु सहित पूरी आयोजन समिति के अथक प्रयासों से यह सम्मेलन अपने अकादमिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में पूर्णतः सफल रहा।

ज़्यादा जानें
शिक्षा
education
शैक्षणिक

 

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी विशाल गर्ग ने इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन पर आयोजन समिति को बधाई दी। इस सम्मेलन में कला संकाय, शिक्षा संकाय एवं संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन एक ऐतिहासिक शैक्षणिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें