नेहा कक्कड़ निशाने पर, 'कैंडी शॉप' गाने में अश्लील डांस! नेटिजन्स बोले- देश की संस्कृति की धज्जियां उड़ा रही
नेहा कक्कड़ निशाने पर, 'कैंडी शॉप' गाने में अश्लील डांस! नेटिजन्स बोले- देश की संस्कृति की धज्जियां उड़ा रही
नेहा कक्कड़ एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन गलत वजह से। अपने नए गाने 'कैंडी शॉप' को लेकर वो विवादों में घिर गई हैं। इस गाने में एक डांस स्टेप को नेटिजन्स ने अश्लील बताया है। नेहा पर देश की संस्कृति को खराब करने का आरोप लगाया है। आपने देखा गाना?
नेहा कक्कड़ 'कैंडी शॉप' गाने के कारण निशाने पर
बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ का नया गाना 'लॉलीपॉप... कैंडी शॉप' रिलीज हो गया है और विवादों में भी आ गया है। इस गाने में नेहा के एक डांस स्टेप को अश्लील बताया जा रहा है। यूजर्स उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। लोग उनपर देश की संस्कृति को खराब करने का इल्जाम भी लगा रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर निशाने पर हैं।
नेहा कक्कड़ का ये गाना एक दिन पहले ही यूट्यूब पर आया है। इसे उन्होंने अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ बनाया है। वो भी म्यूजिक वीडियो में हैं। गाने के सिंगर नेहा और टोनी हैं। म्यूजिक और लिरिक्स टोनी का है। गाने को प्रोड्यूस भी उन्होंने ही किया है।
इस गाने में एक डांस स्टेप है, जिसे देखकर लोगों ने आपत्ति जताई है। इसके लिए नेहा और टोनी दोनों ही निशाने पर आ गए हैं। कुछ लोग ये भी बोल रहे हैं कि वो कोरियन की नकल कर रही हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि नेहा को इस तरह की हरकत करने पर शर्म आनी चाहिए। यहां देखिए लोगों ने क्या-क्या कहा है।
'देश की संस्कृति किस दिशा में लेकर जा रही'
एक ट्विटर यूजर ने कहा, 'ये नेहा धक्कड़ क्या करना चाहती है। भारतीय संस्कृति को किस दिशा में लेकर जा रही है। अब देश के युवा इससे क्या ही सीखेंगे।'
घटिया और बेशर्म होते जा रहे हैं उनके गाने
एक और X यूजर लिखते हैं, 'उनके गाने और वीडियो दिन-ब-दिन घटिया, बेशर्म, अजीब और शैतानी होते जा रहे हैं...।'
ये बकवास है
एक ने लिखा, '#NehaKakkar ये क्या बकवास कर रही है? क्या उसने और भी छोटी दिखने के लिए कोई सर्जरी करवाई है? और वो नकली कोरियन बनने की कोशिश क्यों कर रही है..? वो बीच में आ गई है, गाने में न तो इंडियन फील है और न ही कोरियन। शादीशुदा औरतों को ऐसी बकवास करना बंद कर देना चाहिए।'
गाने में की है ऐसी हरकत...
कभी - कभी इंसान खुद ऐसा कुछ कर देता है की उसको ट्रोल होना पड़े। अब नेहा कक्कड़ को ही देख लो। ऐसी हरकत की है गाने में अब लोग ट्रोल ना करें तो क्या करें!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें