मंगलवार, 16 अप्रैल 2024

 जब आपके पास इतनी ताकत है कि आप हर एक गेंद को बाउन्ड्री के बाहर पहुंचा सकते हैं और दुनिया आपको सबसे बङा फिनिशर मानती है तो आप इतना बाद में बल्लेबाजी करने क्यों आते हैं? सवाल यह उठता है कि केवल दो चार गेंद खेलने से आप टीम के लिए कितना प्रभावी पारी खेल सकते हैं? क्या आप चार गेंद पर चार छक्के भी जङकर मैच का नतीजा अपने पक्ष में कर पाएंगे?
जिस तरह महेन्द्र सिंह धोनी ने आज मुम्बई इन्डियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या की लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के जङे उसे देखकर सवाल यही उठ रहा है कि डेरेल मिचेल से पहले धोनी बल्लेबाजी करने क्यों नहीं उतरे? धोनी 500 की स्ट्राइक रेट से 4 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
सोचिए अगर महेन्द्र सिंह धोनी मुम्बई इन्डियन्स के खिलाफ डेरेल मिचेल से पहले बल्लेबाजी करने उतरे होते तो क्या नजारा होता? इतना नीचे बल्लेबाजी करने का धोनी का सिर्फ एक कारण नजर आता है और वह यह है कि वह खुद की फिटनेस बरकरार रखना चाहते हैं। आज हर एक क्रिकेट प्रशंसक के मन में यही सवाल है कि जब धोनी इतना शानदार फिनिशिंग करने में लगातार सफल हो रहे हैं तो ऊपर खेलने क्यों नही आते?
x

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें